अखिलेश यादव ने बदायूं में सपा नेता की पत्नी और मां की हत्या को बताया कानून व्यवस्था की देन !

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बदायूं में राजनीतिक रंजिश के चलते सत्ता संरक्षित बदमाशों के द्वारा समाजवादी पार्टी के...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बदायूं में राजनीतिक रंजिश के चलते सत्ता संरक्षित बदमाशों के द्वारा समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा देवी और मां शांति देवी की गोली मारकर नृशंस हत्या उनके पैतृक गांव सथरा स्थित घर में की गई है। यह हृदयविदारक हत्याकाण्ड प्रदेश में हाशिए पर जा चुकी कानून व्यवस्था की देन है।

अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हत्यारों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की मांग की है।

7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जाएगा बदायूं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 03 नवम्बर 2022 को ग्राम सथरा जनपद बदायूं जायेगा। उसावां के पूर्व प्रमुख व सदस्य जिला पंचायत राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा गुप्ता व उनकी मां शान्ति देवी की बर्बरता पूर्ण हत्या की जानकारी एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हे सांत्वना देने हेतु बदायूं पहुंचेगा।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद, विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व मंत्री, आशीष यादव पूर्व विधायक, आशुतोष मौर्य उर्फ राजू विधायक, ब्रजेश कुमार विधायक, हिमांशू सिंह विधायक एवं प्रेमपाल सिंह नि0 जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बदायूं शामिल हैं।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button