‘Diwali festival 2022’: धनतेरस से लेकर भैया दूज तक, जानें सभी त्योहारों का शुभ मुहूर्त !

हिंदू धर्म' (Hindu Religion) में दिपावली का त्यौहार (Diwali festival) बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में दिवाली सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना गया है।

‘हिंदू धर्म’ (Hindu Religion) में दिपावली का त्यौहार (Diwali festival) बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में दिवाली सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना गया है। देशभर में इस त्योहार में तैयारियां जोरों- शोरों से चल रहीं हैं। इस सिलसिले में यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि (Amavasya date of Kartik month) के दिन आता है। और इससे पहले धनतेरस व नरक चतुर्दशी (Dhanteras 2022 Date) का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि इन सभी त्योहारों का अपना एक विशेष महत्व है।

दिवाली का त्यौहार है सबसे महत्वपूर्ण

आपको बता दें कि हर साल दिवाली से दो दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस बार यह तिथि 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है। इस कारणवश कुछ लोग 22 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाएंगे और कुछ लोग 23 अक्टूबर को यह त्योहार मानाने वाले हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 22 अक्टूबर को धनतेरस मनाना बेहद ही शुभ माना जायेगा।

नरक चतुर्दशी का त्यौहार

  • धनतेरस के एक दिन बाद छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाता है।
  • हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी।

सूर्यग्रहण

  • दिवाली के ठीक एक दिन बाद सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर 02.29 बजे प्रारम्भ होगा।
  • यह सूर्यग्रहण शाम को 06.32 बजे समाप्त होगा।
  • सूर्यग्रहण का सूतक ग्रहण लगने के बारह घंटे पहले से लगता है परंतु यह ग्रस्तास्त ग्रहण है।
  • इसलिए इस ग्रहण का सूतक प्रातः सूर्योदय से माना जायेगा।
  • इस ग्रस्तास्त ग्रहण को सूर्यास्त के समय समाप्त माना जायेगा।
  • भारत में सूर्यग्रहण का प्रभाव सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा।

भाई दूज का त्योहार

  • कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है।
  • इस साल 5 दिवसीय दीपावली पर्व के कुछ त्यौहारों की तिथियों को लेकर खासी उलझन की स्थिति बनी हुई है।
  • जिससे लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि इस साल भाई दूज किस दिन मनाएंगे।
  • भाई दूज 26 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी या 27 अक्टूबर को भाई दूज मनाना सही रहेगा।

कब होती है भाई दूज की पूजा

  • शास्त्रों के अनुसार यम द्वितीया यानी भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर दोपहर के समय आए थे।
  • उन्होंने बहन की पूजा स्वीकार करके घर पर भोजन किया था।
  • उनके हाथों से बना भोजन करेंगे, उनको अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।
  • इसलिए भाई दूज दोपहर के समय मनाना अच्‍छा होता है।
  • भाई दूज के दिन यमराज, यमदूत और चित्रगुप्त की पूजा की जाती है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button