स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, सरकार पर मुद्दों को लेकर की चढ़ाई !
कहा भाईचारा सद्भावना एक दूसरे के बीच में प्यार कैसे बड़े उस विषय को लेकर भी हमें सोचना होगा ?
आज देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व् सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया |
आजादी को लेकर ना जाने कितने लोग शहीद हुए
अखिलेश यादव ने शहीदों को यद् करते हुए कहा कि ‘ मैं 15 अगस्त की पूरे देशवासियों को मुबारकबाद देता हूं | ‘ भारत के आजादी को लेकर के ना जाने कितने लोग शहीद हुए है | लोगों ने अपनी जान तक निछावर कर दी थी | जहां आज 15 अगस्त की आजादी की खुशियां मना रहे हैं | उन शहीदों को भी हम याद करते हैं जिनकी कुर्बानी से हमें आजादी मिली थी |
आजादी के संकल्पों को भी याद दिला रहे
अपने भाषण में महात्मा गाँधी को याद भी याद करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा का नारा देकर आम लोगों को आजादी के आंदोलन से जोड़ने का काम किया है | यह ऐसा समय आया जब अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा था | आज हम आजादी की खुशियां मना रहे हैं | इस खुशी के समय पर आजादी के संकल्पों को भी याद दिला रहे है |
महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर
जो सपने लेकर के देश को आगे बढ़ाने के लिए काम किए गए उन सपनों को कैसे पूरा किया जाए ? आज जब हम आजादी की खुशियां मना रहे हैं वही देश के सामने चुनौतियां भी हैं | चिंता का विषय भी है महंगाई चरम सीमा पर है | चिंता का विषय इस बात का भी है चरम सीमा पर बेरोजगारी है | दुनिया के तमाम आंकड़ों को अगर हम देखें स्वास्थ्य के क्षेत्र में, प्रेस की आजादी के क्षेत्र में, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कई जगह हमारा देश बहुत पीछे दिखाई दिया है |
देश दुनिया में आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा
हमारे देश से बेरोजगारी कम हो आर्थिक रूप से हम आगे बढ़ते हुए दिखाई दे | आज डिजिटल के दौर में हमारी डेमोक्रेसी कितनी सुरक्षित है | आज हमारे देशवासियों को इस बात की भी चिंता है कि कुछ लोग जाति के भेदभाव को आगे रखकर के धर्म में झगड़ा करा कर के वोटों को साधने का काम करते हैं | जहां हमारे देश का इतना मजबूत लोकतंत्र है | भाईचारा सद्भावना एक दूसरे के बीच में प्यार कैसे बड़े उस विषय को लेकर भी हमें सोचना होगा ? लोकतंत्र और मजबूत हो संविधान के रास्ते पर आकर हम चलेंगे तो हमारा देश दुनिया में आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा |
भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं की भाषा क्या है ?
समाजवादियों ने हमेशा राष्ट्रीय त्योहारों को मनाया है | 15 अगस्त हो, 26 जनवरी हो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है | देश कैसे मजबूत हो हमारा लोकतंत्र और कैसे मजबूत हो जो हमें संविधान मिला ? उस संविधान पर देश कैसे चले उस पर समाजवादी लोग हमेशा काम करते रहे हैं ?आज पानी नहीं बरस रहा है सूखे की स्थिति है | पर्यावरण को कैसे सुरक्षित हो इस दिशा में भी काम होना चाहिए | जो लालकिला से संकल्प लिए जाए वह पूरे होने चाहिए | नोएडा में एक महिला को कितना अपमानित किया गया है | किस भाषा से अपमानित किया गया ? सब को यह पता था कि वह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा था | भाजपा को यह सोचना चाहिए कि उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं की भाषा क्या है ?