# महाराष्ट्र सत्ता संकट : भाजपा विपक्ष सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकती – भूपेश बघेल
उनके आरोप यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे का की भाजपा यह सब ईडी फोन टैपिंग वगैरह के माध्यम से अवैध रूप से करती रही है।
महाराष्ट्र के मंत्री व शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मातोश्री पहुंचने पर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने विक्ट्री का साइन दिखाकर ऑल इज वेल का संदेश दिया।
#WATCH Maharashtra minister & Shiv Sena leader Aaditya Thackeray shows victory sign on reaching 'Matoshree'#Mumbai pic.twitter.com/FtS3QOEJAY
— ANI (@ANI) June 22, 2022
भाजपा विपक्ष सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकती
तो वहीं इसी दौरान महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस के नेता व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा कि भाजपा विपक्ष सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकती। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन सभी स्थिति को खराब करने की कोशिश भाजपा के द्वारा की जा रही है। इन सभी परिस्थितियों के लिए भाजपा पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने कर्नाटक राजस्थान मध्यप्रदेश में ऐसा किया। उनके आरोप यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे का की भाजपा यह सब ईडी फोन टैपिंग वगैरह के माध्यम से अवैध रूप से करती रही है।
विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगा।
गौरतलब हो कि कल शाम फेसबुक लाइव मैं ठाकरे ने कहा था कि वह वर्षा छोड़कर मातोश्री में रहेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे नवंबर 2019 में मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्षा में रहने चले गए थे। इसी बीच शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि पार्टी विधायकों के एक वर्ग द्वारा विरोध के बावजूद ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे। आवश्यकता होने पर सत्ताधारी महा विकास आघाडी गठबंधन विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगा।