कपड़े बनाने के नाम पर उत्तराखंड के स्कूल में 100 लड़कियों से छेड़छाड़, 2 दर्जियों के खिलाफ शिकायत !

एक आवासीय विद्यालय में ड्रेस बनाने के नाम पर कम से कम 100 छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई।

उत्तराखंड के खटीमा शहर में एक सनसनीखेज आरोप सामने आया है। एक आवासीय विद्यालय में ड्रेस बनाने के नाम पर कम से कम 100 छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। ये शिकायत दो दर्जियों के खिलाफ की गई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों दर्जियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों दर्जियों के नाम शकील और मोहम्मद उमर हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कपड़े बनाने के लिए माप लेने के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ की गई। वे कथित तौर पर माप लेने के नाम पर छात्रों के निजी अंगों को छूते थे।

Molest Stock Photos, Royalty Free Molest Images | Depositphotos

स्कूल में 120 छात्राएं और 250 छात्र

खटीमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर सिंह ने कहा कि अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजबीर सिंह राणा की शिकायत के आधार पर सोमवार को शकील और मोहम्मद उमर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया। आवासीय विद्यालय उधम सिंह नगर जिले के खटीमा शहर में स्थित है। स्कूल में 120 छात्राएं और 250 छात्र हैं। ये सभी अनुसूचित जनजाति समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि कपड़े नापते वक्त आरोपी ने बुरी नियत से उन्हें छू लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीन और स्कूल स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ये हैं- अशोक आर्य, ममता खोलिया और चन्द्रशेखर। उन पर अपराध का विरोध करने के बजाय छात्राओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया।

Molest Stock Photos, Royalty Free Molest Images | Depositphotos

स्कूल में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

एफआईआर में कहा गया है कि अशोक आर्य ने लड़कियों से कहा, ”चाहे उनके साथ रेप भी हो जाए, लेकिन कुछ नहीं होगा.” हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इस पर त्वरित कार्रवाई करेगी. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों स्कूल के संविदा कर्मचारी थे। इस घटना की खबर सामने आते ही स्कूल प्रशासन ने तीनों लोगों को बर्खास्त कर दिया। उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया। एफआईआर में यह भी कहा गया कि स्कूल में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

इस घटना में स्कूल स्टाफ का एक वर्ग शामिल था। लेकिन, स्कूल स्टाफ ने लड़कियों को धमकी दी कि अगर उन्होंने इस मामले को सार्वजनिक किया तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। अभिभावकों ने इस घटना के आरोपियों को सजा देने की मांग की।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button