ट्रेन रोके जाने पर बोले नितीश कुमार “कब, किसको कहा रोका गया…” नहीं पता !

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार बुधवार को समाधान यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले को निकालने के....

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार बुधवार को समाधान यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले को निकालने के लिए ट्रैन को रोका गया था। इसे लेकर अब बिहार में राजनीती शुरू हो गई हैं। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी चौबे इस बात के लिए CM नीतीश कुमार को घेर रहे हैं।

नहीं पता कब, कहाँ, किसको…..

बृहस्पतिवार को जब मीडिया ने सीएम नितीश कुमार से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। उन्हें नहीं पता कब, कहाँ, किसको, कौन सी ट्रैन रोकी गई। कहा उन्हें यह जानकारी पहली बार आप से ही मिल रही हैं।

अश्विनी चौबे ने कहा….

बुधवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार समाधान यात्रा के अंतर्गत दौरे पर निकले थे। इस दौरान क्रासिंग पर उनके काफिले को निकालने के लिए आउटर पर ट्रैन को रोका गया था। जिसके बाद उनके काफिले को निकाला गया। फिर ट्रैन को पास किया गया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा किसके आदेश पर मुख्यमंत्री के लिए ट्रैन रोकी गई। इस पूरे मामले पर अब भारत सरकार जाँच करवाएगा।

गौरतलब हैं कि समाधान यात्रा के लिए मुख्यमत्री नितीश कुमार बिहार के जिलों का दौरा कर रहे हैं। जिससे वे अपने विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सीएम नितीश ने भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड की कुल्हड़िया पंचायत के सकड्डी गांव में त्रिशा, त्रिशान इंडस्ट्री के तहत स्थापित एक्वाकल्चर पौंड एंड बायोफ्लॉक फिश फार्मिंग प्रशिक्षण एवं रिसर्च केंद्र का उद्घाटन किया।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button