Uttar Pradesh: CM योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन !

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने तथा 76वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने तथा 76वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 9 बजे लखनऊ के विधान भवन परिसर में तिरंगा फहराया। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

वीर सपूतों को किया याद !

CM योगी ने सभी को आजादी के 75 साल पूरे होने की बधाई दी। साथ ही उन्होंने महात्मा गाँधी, अमर सेनानियों और वीर सपूतों को नमन किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम से आम जन को जोड़ कर राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाया है। देश के 135 करोड़ लोग हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर जगह तिरंगा फहरा रहे हैं। यह गौरवशाली पल इतिहास में हमें जोड़ता है।” सीएम योगी ने 11 से 17 अगस्त के बीच चलने वाले कार्यक्रम का जिक्र किया।

Related Articles

Independence Day 2021 CM Yogi will hoist the tricolor in Vidhan Bhava | Independence  Day 2021: सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई,  विधानभवन में फहराएंगे ...

विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस का किया जिक्र !

CM योगी ने विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस (Partition Horror Remembrance Day) का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्थिति का सामना मानवता को न करना पड़े, इसके लिए मौन मार्च का आयोजन किया। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए योगी ने कहा हमें अपने देश पर गर्व करना चाहिए।

Independence Day 2020 Up Cm Yogi Adityanath: Independence Day 2020 Chief  Minister Yogi Adityanath Says Corona Warriors Did Commendable Work Against  Covid-19 - Independence Day 2020: सीएम योगी ने कहा-कोविड-19 के खिलाफ

कोरोना काल का किया जिक्र !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि सदी ने ढाई साल तक महामारी का काल देखा है। देश और दुनिया में चर्चा यह थी कि उत्तर प्रदेश का क्या होगा? यूपी ने कोविड काल में एक मॉडल दिया। आज यूपी देश का सबसे अधिक टेस्ट कराने वाला और टीका लगवाने वाला प्रदेश है। लोगों को मुफ्त भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने वाला प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में किए गए कार्यों का जिक्र दुनियाभर में हो रहा है।

Independence Day 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नौ बजे लखनऊ के विधान भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button