इस स्वतंत्रता दिवस हर घर फेहराया जायेगा तिरंगा लेकिन, भूलकर भी न करें ये गलतियां !
77वे स्वतंत्रता दिवस पर यही अभियान लागू रहेगा और इस बार भी हर घर तिरंगा फहरेगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है। साथ ही इसकी फोटो शेयर करनी की भी अपील की है।

कल 15 अगस्त यानी स्वत्रंत्रता दिवस है कल के दिन भारत 1947 में आज़ाद हुआ था आज़ादी का अमृत महोत्सव हर साल हिन्दुस्तान में मनाया जाता है और साथ ही पुरे देश को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। पिछली बार देश में प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा का आयोजन करवाया था जिसको लेके कई लोगो ने अपनी छतो और बालकनियों में झंडा फेहराया था और बड़े ही शान से सलाम किया था इस बार भी 77वे स्वतंत्रता दिवस पर यही अभियान लागू रहेगा और इस बार भी हर घर तिरंगा फहरेगा अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है। साथ ही इसकी फोटो शेयर करनी की भी अपील की है।
इस बार भी हर घर तिरंगा फहरेगा
यदि आप भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम, 1971 की धारा 3.23 राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन के दुरुपयोग के बारे में बताती है। घर पर तिरंगा फहराने के लिए कुछ खास नियम होते हैं। इसे सबसे पहला होता है तिरंगा का साइज । वहीं, इसकी लंबाई चौड़ाई का अनुपात 3.2 होना चाहिए। अशोक चक्र में 24 तीलियां होनी चाहिए।
घर पर तिरंगा फहराने के लिए कुछ खास नियम
घर पर यदि तिरंगा फहरा रहे हैं तो फटा और मैला तिरंगा न फहराएं। यदि किसी कारण आपका तिरंगा फट जाता है तो उसे एकांत में जाकर नष्ट कर दें। इसके अलावा तिरंगे के ऊपर कुछ भी लिखा नहीं होना चाहिए। यदि आपके घर पर तिरंगे के अलावा कोई अन्य ध्वज भी फहराया हुआ है तो ध्यान रखें कि वह तिरंगे से ऊंचा न रखा जाए। याद रखें कि किसी भी स्थित में झंडा जमीन से नहीं छूना चाहिए। झंडे के किसी भी हिस्से को यदि जलाया जाता है या उसे नुकसान पहुंचाया जाता है तो इसके लिए तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।