Lucknow: PWD के जेई AE का आज से प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान !

लखनऊ (Lucknow)  लोक निर्माण विभाग के अवर और सहायक अभियंता बुधवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

लखनऊ (Lucknow)  लोक निर्माण विभाग के अवर और सहायक अभियंता बुधवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। संवर्गीय समस्याओं के लंबे अरसे से लंबित होने के कारण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लगातार पत्राचार कर समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहा था। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व आंदोलन का नोटिस देने के बाद भी प्रमुख अभियंता द्वारा संघ के पदाधिकारियों संग वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण नहीं कराया गया।

नोटिस  समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से आक्रोश

प्रादेशिक पदाधिकारियों के निर्णयानुसार 9 नवंबर को प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना और 17 नवंबर से प्रदेश के सभी सदस्य अवर अभियंता, सहायक अभियंता कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसके कारण गड्डा मुक्ति सहित अन्य विकास कार्य प्रभावित होंगे।

  • संघ के प्रदेश अध्यक्ष एनडी द्विवेदी ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ द्वारा संवर्गीय समस्याओं के प्रति विभागीय उदासीनता के कारण प्रदेश व्यापी संघर्ष किये जाने की घोषणा की गयी है।
  • प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, संघर्ष समिति के चेयरमैन एसके त्रिपाठी ने कहा कि संघ के आन्दोलन से विकास कार्य प्रभावित होगा तो उसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की ही होगी।

बिजली कर्मी 29 से करेंगे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

ऊर्जा निगमों में शीर्ष प्रबंधन के रवैये के विरोध में बिजली कर्मी 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने भी समिति के सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने पर अपनी सहमति दी है। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार संघर्ष समिति ने 29 नवंबर से समस्त ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का नोटिस अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) को भी भेज दिया।

17 नवंबर को शक्ति भवन मुख्यालय पर प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक शान्तिपूर्वक सामूहिक सत्याग्रह व प्रदर्शन करेंगे। 21 नवंबर को दोपहर 03 बजे से 05 बजे तक विरोध सभायें की जायेंगी। 22 नवंबर से कार्य आंदोलन शुरू होगा। 3 नवंबर से शुरू हुआ प्रदेशव्यापी जन-जागरण 28 नवंबर तक जारी रहेगा। जनप्रतिनिधियों को 22 नवंबर से ज्ञापन सौंपा जायेगा। 28 नवंबर को सायं 5 बजे समस्त जनपद/परियोजना मुख्यालयों पर मशाल जुलूस कार्यक्रम व 29 नवंबर को प्रात: 8 बजे से सभी ऊर्जा निगमों के समस्त कर्मचारी व अभियंता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button