तापमान के साथ लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम !
देश की राष्ट्रीय राजधानी व आर्थिक राजधानी में लगातार अपने सर्वोच्च शिखर को छूने की कोशिश में लगे हुए है
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम ( rate ) में बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली में पेट्रोल 100 और डीजल 91 के पार हो गया है। 8 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 7 बार बढ़े है।
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80 पैसे/लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में डीजल 70 पैसे/लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 100.21 रुपए प्रति लीटर पहुंचे। दिल्ली में डीजल 91.47 रुपए प्रति लीटर हुआ है।
मुंबई में पेट्रोल 85 पैसे,डीज़ल 75 पैसे महंगा हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 115.04 रुपए प्रति लीटर हुआ है। मुंबई में डीज़ल 99.25 रुपए प्रति लीटर हुआ है। एक हफ्ते में पेट्रोल-डीज़ल 4.80 रुपए महंगा हो गया है।