इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा हुआ निरस्त, जानिए वजह !
नफ्ताली बेनेट 2 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने वाले थे, उन्होंने जानकारी दी थी कि अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर वह भारत जाएंगे।
कोरोना के मामले में एक बार फिर कई देशों में लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। इन सबके बीच खबर आ रही है की इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे उनका उनका भारत दौरा भी स्थगित हो गया है।
बता दें इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनकी भारत यात्रा को लेकर सवाल उठने लगे थे।
लेकिन अब इजरायल की ओर से पीएम के भारत दौर को टालने की जानकारी दी गई है। नफ्ताली बेनेट 2 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने वाले थे। उन्होंने जानकारी दी थी कि अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर वह भारत जाएंगे।