जल्द ही इंडिया दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा- गौतम अडानी !

साल 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह विश्वास दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने....

साल 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह विश्वास दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने जताया है। गौतम अडानी के मुताबिक 2050 तक देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। अदाणी ने ये बातें मुंबई में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स 2022 को संबोधित करते हुए कही।

रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ने कहा है कि अगले तीन दशक भारत को एंटरप्रेन्योरशिप के मामले में सबसे आगे ले जाएंगे। अडानी ने आगे कहा कि भारत में यूनिकॉर्न की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि स्टार्टअप्स की संख्या से भारत में वेंचर कैपिटल यानी वीसी फंडिंग को बढ़ावा मिलेगा। भारत पहले ही 8 वर्षों में वीसी फंडिंग में 50 बिलियन डॉलर की छलांग लगा चुका है।

रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर अडानी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन के साथ सोलर और ग्रीन एनर्जी का कॉम्बिनेशन भविष्य के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा। अडानी ने कहा कि वर्ष 2050 तक भारत में हरित ऊर्जा का शुद्ध निर्यातक बनने की क्षमता है। इसके साथ ही अडानी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पहल की तारीफ की है।

अडानी ने आगे कहा कि जीडीपी का पहला ट्रिलियन डॉलर हासिल करने में हमें 58 साल लग गए। वहीं, अगले 1 ट्रिलियन डॉलर को पाने में 12 साल और तीसरे ट्रिलियन के लिए सिर्फ 5 साल लगे। अडानी ने कहा कि 2050 तक भारत 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसी समय, शेयर बाजार की पूंजी संभवत: $45 ट्रिलियन से अधिक हो जाएगी।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button