Earthquake: चंद्रग्रहण के बाद हिली दुनिया, दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में भूकंप के झटके !

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को भीषण भूकंप आया है।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को भीषण भूकंप आया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

आपको बता दें कि कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने घरों में पंखों और घर के फ्रिज कूलर के हिलने का वीडियो ट्वीट किया है। ऐसे में उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

  • नेपाल पुलिस के मुताबिक, रात 2 बजे आए भूकंप से दोती जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई।
  • नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया।

मुख्य सूचना

  • नेपाल में डेढ़ घंटे में दो झटके महसूस किए गए।
  • पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।
  • जिसके झटके राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए।
  • नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 9 नवंबर रात को 1:57 मिनट पर आया।
  • एक बजकर 57 मिनट के बाद 3 बजकर 15 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया।
  • नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 8 नवंबर की रात 9 बजे भी नेपाल में भूकंप आया था।
  • 8 नवंबर को ही दिन में करीब 12 बजे मिजोरम में भी भूकंप आया था।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • भारत के 5 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड की धरती में कंपन हुआ।
  • दिल्ली-NCR में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।
  • जब भूकंप आया तब लोग गहरी नींद में थे।
  • लेकिन झटकों के लगने से उनकी नींद खुल गई।
  • वहीं कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button