यूपी उपचनाव: मैनपुरी, रामपुर और खतौली में मतदान आज, जानिए क्या हैं सियासी समीकरण!

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर आज सोमवार को मतदान हो रहा हैं। तीनों सीटों पर सुबह...

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर आज सोमवार को मतदान हो रहा हैं। तीनों सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हो गयी थी, जिसके चलते अब यहाँ चुनाव हो रहा है। जबकि, समाजवादी पार्टी के दिग्गज़ नेता आज़म खान को हेट स्पीच मामले में सज़ा हो जाने और उनकी विधायकी जाने के बाद रामपुर सदर सीट पर मतदान हो रहा है। इसी प्रकार से मुज्जफ़रनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को अयोग्य घोषित किये जाने के चलते खतौली में उपचुनाव हो रहा है।

इनके बीच हैं सीधा मुक़ाबला-

मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए डिम्पल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। डिम्पल यादव के प्रत्याशी बनने से जहाँ यादव परिवार अब एक साथ आ गया है, तो वहीं नेताजी के समर्थक अब नेताजी की बहु [ डिम्पल यादव ] के चुनाव लड़ने से काफ़ी ख़ुश हैं।

नेताजी के निधन के बाद यह पहला चुनाव है, और ऐसा माना जा रहा है की डिम्पल के प्रति लोगों में सहानभूति भी दिखाई दे रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने डिम्पल यादव के सामने रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। रघुराज पूर्व सपाई हैं और शिवपाल यादव के क़रीबी रहे हैं। रघुराज ने सबसे पहले नेताजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

वहीं, बात करें रामपुर सदर सीट की तो वहां पर समाजवादी पार्टी ने फिर आजम खान के क़रीबी माने आसिम रज़ा पर भरोसा जताते हुए उनको टिकट दिया है। आज़म खान इस पूरे चुनाव प्रचार के दौरान इमोशनलकार्ड खेलते हुए नजर आए। रामपुर में अखिलेश यादव ने भी सपा प्रतयाशी आसिम रज़ा के लिए प्रचार किया है। रामपुर भी सपा की परंपरागत सीट मानी जाती रही है, आज़म खान वहां से दस बार से विधायक रहे।

कमल खिलाने के लिए…

भाजपा ने वहां पर कमल खिलाने के लिए आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के पक्ष में मतदान करने की अपील की है और रैलियों को संबोधित किया है। मुज़फ्फरनगर की खतौली सीट पर भाजपा ने विधायक रहे विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया।

वहीं, सपा ने आरएलडी गठबंधन को यह सीट दे दी है, वहीं आरएलडी ने इस सीट पर मदन भैया को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र में घूमकर मदन भैया के लिए प्रचार किया। अब आने वाली आठ तारीख़ ही यह तय करेगी की इन तीनों सीटों पर कौन विजयी होगा।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button