Bihar Politics: बिहार सरकार में फिर उठा विवाद, आधिकारिक बैठक में जीजाजी के साथ नजर आए तेज प्रताप !

बिहार की नई महागठबंधन सरकार में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कैबिनेट में शामिल RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

बिहार की नई महागठबंधन सरकार में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कैबिनेट में शामिल RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक बैठक में नजर आए, जबकि उनके पास कोई भी सरकारी पद नहीं है। इससे पहले वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ विभागीय बैठक में उनके जीजा शैलेश कुमार के नजर आने पर भी विवाद उठा था।

तेजस्वी के साथ नजर आए थे संजय यादव !

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उनके साथ संजय यादव भी मौजूद थे। संजय यादव तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार हैं। मगर उनके पास कोई भी सरकारी पद नहीं है। विभागीय बैठक में सिर्फ मंत्री और विभागीय अधिकारियों को ही बैठने की अनुमति होती है।

Related Articles

Who is Tejashwi Yadav s prawasi salahkar Sanjay Yadav on whom Tej Pratap yadav has attacked - कौन हैं तेजस्वी यादव के 'प्रवासी सलाहकार' संजय यादव, जिस पर तेज प्रताप ने बोला

तेज प्रताप ने संजय यादव पर लगाए थे गंभीर आरोप !

बता दें कि, करीब एक साल पहले तेज प्रताप यादव ने संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि संजय यादव ने उनके तीन बॉडीगार्ड का मोबाइल फोन बंद करा दिया था, और उन्हें जान से मारने की साजिश की जा रही थी। इसके अलावा तारापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान संजय यादव के निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबर सामने आई थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

तेजप्रताप यादव बोरिया-बिस्तर लेकर राबड़ी देवी के घर में हुए शिफ्ट... बोले- यहीं से हो रही साजिश - Bihar Tej Pratap Yadav Shifted to Rabri Devi Bunglow Tejashvi Yadav RJD lclv -

तेज प्रताप के साथ नजर आए शैलेश कुमार !

तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की बैठक की। इसमें उनकी बहन और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद शैलेश कुमार भी नज़र आये। वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप जब विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, तब शैलेश यादव उनके बगल में ही बैठे थे। बिना किसी सरकारी पद के आधिकारिक बैठक में शैलेश के शामिल होने पर अब विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने खुद शैलेश के साथ फोटो ट्वीट की थी। हालांकि, बाद में उनके ट्विटर अकाउंट से वह ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

मीटिंग में बहन मीसा भारती के पति शैलेश को साथ बैठाया, अफसरों से बात करते नजर आए | Misa Bharti's husband attending Tej Pratap's official meeting; BJP's taunt - Shailesh is wise -

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button