Assam: गुवाहाटी में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला, बताया परिवारवाद की पार्टी !

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुवाहाटी में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन खो रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुवाहाटी में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन खो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह स्थानीय और राष्ट्रीय लक्ष्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करने में विफल रहने के कारण कांग्रेस अपना आधार खोती जा रही है।

कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी !

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, कांग्रेस ने राष्ट्रीय एकता के साथ स्थानीय आकांक्षाओं का समावेश नहीं किया। इसलिए सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस कमजोर होती चली गई। उन्होंने कहा, जो लोग 20-20, 30-30, 40-40 साल तक कांग्रेस के साथ रहे वो लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़ते जा रहे हैं। क्योंकि इन लोगों को अब समझ आया कि कांग्रेस पार्टी अब ना राष्ट्रीय रह गई, और ना राज्य स्तर की रह गई अब बस ये परिवारवाद की पार्टी रह गई है।

Related Articles

राजस्थान दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, 10 हजार बूथ अध्यक्षों से सीधा  संवाद...जिला कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन | TV9 Bharatvarsh

पार्टी सदस्यों और मुख्यमंत्री को दी बधाई !

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की सरकार बनने के बाद हुए सभी चुनावों में जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा, मैं असम के पार्टी सदस्यों और मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को सरकार बनाने के बाद असम के सभी चुनावों में जीत का रिकॉर्ड तोड़ने पर बधाई देता हूं।

कलह से जूझ रही बंगाल BJP में नई जान डाल पाएंगे जेपी नड्डा?, जानें अमित शाह  की तुलना में दौरा क्यों है चुनौतीपूर्ण | TV9 Bharatvarsh

असम के हर जिले में होगा भाजपा कार्यालय !

जेपी नड्डा ने कहा कि असम में भाजपा के पांच कार्यालय स्थापित हो चुके हैं, जबकि शेष 18 कार्यालयों में निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा, असम के हर जिले में भाजपा का कार्यालय होगा। भाजपा लगातार प्रगति कर रही है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम पूर्वोत्तर या असम में सरकार बनाएंगे, हमें खुशी है कि हम न केवल सरकार बना रहे हैं बल्कि विकास को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लुक ईस्ट’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि NDA सरकार के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिला है।

JP Nadda on Congress Why Congress party becoming weak BJP President  enumerated reasons-कांग्रेस पार्टी क्यों होती जा रही इतनी कमजोर? BJP  अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिनाए कारण - India TV Hindi News

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button