मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को सीएम आवास में बुलाकर सम्मानित करते थे अखिलेश : सूर्य प्रताप शाही

बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था का कोई नाम नहीं था। इस समय भाजपा सरकार में कानून का राज है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता अखिलेश यादव को रिजेक्ट कर देगी।

उत्तर प्रदेश : बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे। वहां पर मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद रहीं।
मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश के सारे बयान तथ्यहीन होते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। इस समय भाजपा सरकार में कानून का राज है।
up minister surya pratap shahi reaction over farmers protest ann | यूपी के  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बड़ा बयान, बोले- धरना खत्म कर बात करें  किसान
दंगाइयों को सम्मानित करते है अखिलेश यादव
मंत्री ने कहा की अखिलेश सरकार में मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को बुलाकर सीएम आवास में सम्मानित किया जाता था और अब अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। इसी का नतीजा है कि जनता ने उनको 2017 में रिजेक्ट किया, 2022 में रिजेक्ट किया और अब 2027 में भी उनको जनता रिजेक्ट करने जा रही है।
यूपी में अभी गठबंधन नहीं तो बाद में भी नहीं... MP में कांग्रेस की अलग राह  से अखिलेश यादव नाराज - akhilesh yadav angry with congress different path in  madhya pradesh -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button