Moradabad: सपा पार्टी ने चुनाव आयोग से कहा- मण्डलायुक्त आंजनेय को वर्तमान पद से तुरंत हटाया जाये !
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने चुनाव आयोग के दौरान रामपुर विधानसभा सीट (Rampur Assembly Seat) पर उपचुनाव कराने के लिये मुरादाबाद के मण्डलायुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है।
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने चुनाव आयोग के दौरान रामपुर विधानसभा सीट (Rampur Assembly Seat) पर उपचुनाव कराने के लिये मुरादाबाद के मण्डलायुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र को लिखा है कि, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को तुरंत हटाया जाये।
सपा ने मण्डलायुक्त को हटाने की रखी मांग
आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष ने आरोप है कि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से समाजवादी पार्टी ने रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, कराने के लिए मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को उनके वर्तमान पद से तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग रखी है।
- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दी जानकारी।
- भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन 05 नवम्बर-2022 को घोषित कर दिया है।
मुख्य बिंदु
- मुरादाबाद के वर्तमान मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह लम्बे समय तक रामपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं।
पदोन्नत होकर मंडलायुक्त के पद पर भी काफी समय से तैनात हैं। - ऐसे में इस मंडल में जनपद रामपुर है।
- चुनाव के दौरान सिंह पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगा था।
- 29 जनवरी को चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए सिंह को स्थानान्तरित कराने की मांग की थी।
महत्वपूर्ण जानकारियां
- रामपुर लोकसभा उप चुनाव के समय भी आंजनेय कुमार सिंह रामपुर के मंडलायुक्त के पद पर थे।
- अब 37-रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन 2022 होने जा रहा है।
- उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक और भयमुक्त तरीके से काराना सम्भव नहीं है।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य है।
- के के श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव एवं राधेश्याम सिंह यादव शामिल रहे है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।