महज 21 दिन की बच्ची के पेट में पाए गए आठ अविकसित भ्रूण, जाने यह अजीबो गरीब किस्सा !
झारखण्ड की रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमे महज 21 दिन की बच्ची के पेट के अंदर से आठ भ्रूण Embryo पाए गए।
झारखण्ड की रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमे महज 21 दिन की बच्ची के पेट के अंदर से आठ भ्रूण Embryo पाए गए। बच्ची का परिवार रामगढ़ के रहने वाले हैं। 10 अक्टूबर को जन्मी बच्ची के पेट में सूजन होने पर जब डॉक्टरों ने CT स्कैन किया। तब बच्ची के पेट के अंदर ही डर्माइट सिस्ट Dermoid Cyst होने का पता चला।
यह पहला मामला था
अभी तक दुनिया में बहुत काम ही ऐसे मामले सुनने को मिले हैं। वहीं अभी तक आए ऐसे रेयर केसेस में एक या दो ही भ्रूण निकाले गए है पर 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से एक साथ आठ भ्रूण Embryo निकलना सबको हैरान कर रहा है।बता दें आयुष्मान योजना के तहत झारखण्ड की राजधानी रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया। जहां सफलता पूर्वक बच्ची का इलाज कम्पलीट हुआ।
सर्जरी में लगा था करीब पांच घंटे का समय
बच्ची के शरीर में पाए गए भ्रूण Embryo को फीटस इन फीटू कहते है। जिसके ऑप्रेशन में करीब करीब पांच घंटे का समय लगा था वैसे तो मेडिकल साइंस में भी इस बीमारी का जिक्र है, लेकिन इसके कारणों पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है। मिली जानकारियों के अनुसार बच्चा जब भ्रूण Embryo बनता है उस वक्त की कुछ गड़बड़ियों की वजह से इस तरह की दिक्क़ते हो सकती है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।