सीमा कुशवाहा बनी बहुजन समाज पार्टी की राष्‍ट्रीय प्रवक्ता

महत्वपूर्ण अंश

  • जानिये कौन है सीमा कुशवाहा
  • निर्भया की आवाज बनेगी बसपा की आवाज
  • सीमा कुशवाहा को आगे मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारियां
  • निर्भया कांड में पीड़ित परिजनों की ओर से मजबूती से अपना पक्ष रखा
  • सीमा का पहला केस था निर्भया गैंगरेप
  • हाथरस की भी आवाज थी सीमा कुशवाहा

बहुजन समाज पार्टी (bsp)की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने निर्भया की आवाज को अपनी पार्टी की आवाज बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने निर्भया को न्याय दिलाने वाली अधिवक्ता सीमा कुशवाहा को अपनी पार्टी का राष्‍ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

Related Articles

जानिये कौन है सीमा कुशवाहा

उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली सीमा कुशवाहा दिल्ली के निर्भया मामले में पीड़ित पक्ष की वकील थीं। उन्होंने कानून लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। कुशवाहा ने  निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी कर पीड़ित पक्षकार को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थीं।

सीमा कुशवाहा को आगे मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारियां

सीमा कुशवाहा  एक तेज तर्रार महिला वकील होने के साथ-साथ जन सेवा की भावनाएं भी रखती है। पश्चिम यूपी, इटावा ,बुंदेलखंड क्षेत्र में मौर्य, शाक्य,कुशवाहा समाज में अच्छी पकड़ रखती है। सीमा कुशवाहा को आगे महिला सम्मेलन जैसी जिम्मेदारियां भी पार्टी की तरफ मिल सकती है।

निर्भया कांड में पीड़ित परिजनों की ओर से मजबूती से अपना पक्ष रखा

एडवोकेट सीमा कुशवाहा जी ने निर्भया कांड में पीड़ित परिजनों की ओर से न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष रखा। आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया।
पूरे देश में महिलाओं के अधिकारों को लेकर वह लगातार मजबूती से आवाज उठाती हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास भी करती हैं।

सीमा का पहला केस था निर्भया गैंगरेप, हाथरस की भी आवाज थी सीमा कुशवाहा

राजधानी दिल्ली में 2012 में जब निर्भया गैंगरेप की वारदात हुई उस वक्त सीमा कुशवाहा की ट्रेनिंग चल रही थी। इस वारदात के बाद उन्होंने ठान लिया था। कि वह यह केस लड़ेगी और निर्भया को न्याय दिला कर रहेगी। उन्होंने जो ठाना वह कर दिखाया निर्भया केस का फैसला सीमा कुशवाहा के हक में आया। उनके इस पहले केस ने ही उनकी जिंदगी बदल दी। बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उनको आज पार्टी का राष्‍ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button