लैब टेक्नीशियन की हत्या मामले में पुलिस के हाथ लगी सफलता, दबोचा गया फरार पति

मूल रूप से मऊ की रहने वाली वर्षा सिंह की शादी बरेली निवासी विश्वेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा है, जो बीमारी से ग्रसित है

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय औषधि शोध संस्थान (CDRI) की तकनीकी वर्षा सिंह (28) की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति विश्वेन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वर्षा का पति सोमवार की रात पत्नी की हत्या कर मौके से भाग निकला था। आरोपी की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपी ने बच्चे की बीमारी व घरेलू कलाह से तंग आकर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था।

आपको बता दें, मूल रूप से मऊ की रहने वाली वर्षा सिंह की शादी बरेली निवासी विश्वेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा है, जो बीमारी से ग्रसित है। सोमवार रात आस-पास के लोगों से वर्षा के बीमारी की बात कहकर विश्वेन्द्र उन्हें कार से अस्पताल लेकर गया था। रात करीब 9 बजे वापस लौटा और कार घर के बाहर खड़ी कर फरार हो गया था। घर मे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो कार में वर्षा का शव पड़ा था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जानकीपुरम पुलिस को पर थी।

ACP अलीगंज सैयद अली अब्बास के अनुसार, वर्षा सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि, महिला की गला दबाने और सिर पर वार करने से मौत हुई है। मृत महिला का पति भी मौके से फरार था। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे। उन्होंने बताया आरोपी विश्वेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी LIC अभिकर्ता है और वो अक्सर घर पर ही रहता था। अभी हत्या के पीछे का कुछ कारण है उसपर पूछताछ चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button