एक बार फिर कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, करेंगे धमाकेदार वापसी !
कपिल शर्मा का शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स आने वाला है। इस शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें शो की पुरानी कास्ट दिखाई दीं।
कॉमेडियन कपिल शर्मा आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते है और साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है ,अभी हाल ही में कपिल शर्मा शो काफी दिनों से ऑफ एयर है,जो कभी चर्चा में बना रहता था , फैंस द कपिल शर्मा शो को काफी मिस कर रहे हैं।
खुशी से झूम उठे फैंस
शो ऑफ एयर होने के बाद कपिल शर्मा ने कुछ दिनों पहले अपने नए शो का ऐलान किया था। कपिल शर्मा का शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स आने वाला है। इस शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें शो की कास्ट दिखाई दीं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे थे। कपिल शर्मा ने इस से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया था।
दिखे कपिल शर्मा के पुराने लोग
कपिल शर्मा के नए शो से जुड़ा अपडेट सामने आया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से शो का एक वीडियो शेयर किया गया है।जैसे ही वीडियो की शुरूआत हुई कपिल शर्मा बोलते हुए नजर आते है। उसके बाद सुनील ग्रोवर की वीडियो में एंट्री होती है। सुनील ग्रोवर के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर भी शो में नजर आने वाले हैं। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर ने वीडियो में कपिल शर्मा ऑस्ट्रेलिया को लेकर कई तंज मारते हुए नजर आए। इस वीडियो में कपिल शर्मा के पुराने लोग दिखाई दे रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह भी इस टोली का हिस्सा होने वाली है।
एक बार फिर कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर
आपको बताते चले कि साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ऑस्ट्रेलिया से आते समय फ्लाइट में विवाद हो गया था। तब से दोनों के बीच के रिश्ते बिगड़ गए थे।वही अब कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए। आपको बता दें कि अभी हाल ही में जो प्रोमो शेयर किया था, उसमें कपिल शर्मा ने बोला था की जल्द आएंगे पुराने लोगों के साथ। तब लोगों ने सुनिल ग्रोवर को भी शो का हिस्सा बनाने की मांग की थी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।