Yamuna Expressway: आयुषी यादव की लाल सूटकेस में मिली लाश, पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में !

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दौरान मथुरा से सटे यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड (Yamuna Expressway Service Road) पर ट्राली बैग में मिले युवती के शव की शिनाख्त कर ली गई है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दौरान मथुरा से सटे यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड (Yamuna Expressway Service Road) पर ट्राली बैग में मिले युवती के शव की शिनाख्त कर ली गई है। बताया जा रहा है आयुषी यादव की पहचान 21 वर्षीय के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक मथुरा नगर के अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा है कि, आयुषी एक बीसीए की छात्रा थी। इस मामले में आयुषी के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर आकर शव की पहचान की है।

आयुषी यादव की लाल सूटकेस में मिली लाश

जानकारी के अनुसार आयुषी यादव मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली थी। हालांकि वह अपने पुरे परिवार के साथ दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद क्षेत्र (Molded Area) में रह रही थी।

मुख्य बिंदु

  • 17 नवंबर की सुबह वह अपने घर से निकली थी।
  • उसके बाद परिजन अपने स्तर पर आयुषी की तलाश कर रहे थे।
  • वहीं पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुट गई है।
  • इस जांच में आयुषी की गोली मारकर युवती की हत्या की गई है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • एसपी सिटी एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवंबर की सुबह युवती अपने घर से निकली थी।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया थाना क्षेत्र के सर्विस रोड पर एक लाल रंग का ट्राली बैग पड़ा हुआ मिला है।
  • पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग और ऑनर किलिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
  • हत्या के शव को पालीथिन के अंदर पैककर ट्राली बैग के अंदर रखा गया था।
  • ट्राली बैग में शव के अलावा लाल और सफेद रंग की साड़ी भी रखी हुई थी।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button