ASIA के सबसे चहिते प्लेयर बने विराट, Fan Following जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान !
विराट कोहली के इस समय इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह इस समय यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली के इस समय इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह इस समय यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी हैं। एशियाई खिलाड़ी ही नहीं विराट कोहली इस लिस्ट के खिलाड़ियों में रोनाल्डो और मेसी के बाद तीसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 25 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वह इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले एशियाई बन गए हैं।
100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने वाले पहले भारतीय
इज़राइली अभिनेत्री गैल गैडोट एशिया में इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली व्यक्ति हैं। उनके 10.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर थाईलैंड की म्यूजिशियन लीजा हैं, जिनके 94 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे खिलाड़ी हैं। पहले नंबर पर पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनके 585 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। उनके 461 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने वाले पहले भारतीय हैं।
प्रियंका चोपड़ा दूसरे और श्रद्धा कपूर तीसरे नंबर पर
इंस्टाग्राम पर ओवरऑल फॉलोअर्स के मामले में विराट कोहली 16वें नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर इनके सबसे ज्यादा 631 फॉलोअर्स हैं। भारत में फॉलोअर्स के मामले में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। प्रियंका चोपड़ा दूसरे और श्रद्धा कपूर तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 14 मैच में 639 रन बनाए। इनमें उन्होंने 2 शतक लगाए। हालांकि विराट कोहली की टीम आरसीबी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी के लिए विराट कोहली लंदन पहुंचे।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर
अब देखते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से क्रिकेट जगत के सितारे हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके बाद एमएस धोनी (42.5 मिलियन), सचिन तेंदुलकर (40.4 मिलियन), रोहित शर्मा (28.5 मिलियन), हार्दिक पांड्या (25.9 मिलियन), सुरेश रैना (23.8 मिलियन), एबी डी विलियर्स (21.9 मिलियन), युवराज सिंह (28.5 मिलियन) हैं। 17.5 मिलियन), केएल राहुल (14.2 मिलियन) और शिखर धवन (13.6 मिलियन)।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।