योगी सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा, अब तीन दिन में ट्रांसफर होगा पैसा !

पहले रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को सरकारी दफ्तरों में कई महीने तक चक्कर लगाने पड़ते थे तब जाकर उनकी रकम उनके खातों में आती थी

यूपी में लगातार दूसरी बार सीएम योगी का आगमन सत्ता में हुआ है। सत्ता में एक बार फिर वापसी आने के बाद जनहित में ताबड़तोड़ फैसलें लिए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( yogi aditynath ) ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है।

सीएम योगी ई पेंशन पोर्टल की शुरुआत करेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि अब रिटायर होने वाले कर्मचारियों के खाते में उनकी रकम तीन दिन के अंदर ही पहुंच जाएंगी। जिसके लिए लोकभवन में एक मई को सीएम योगी ई पेंशन पोर्टल की शुरुआत करेंगे। यह फैसला रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए काफी अहम साबित होगा क्योंकि पहले रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को सरकारी दफ्तरों में कई महीने तक चक्कर लगाने पड़ते थे तब जाकर उनकी रकम उनके खातों में आती थी।

योगी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा

इतना ही नहीं रिटायर हुए कर्मचारियों को अपनी रकम को खातें में वापस लाने के लिए कई बार तो रिश्वत या जुगाड़ का भी सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब ई पेंशन पोर्टल के जरिए भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी और कर्मचारियों को तत्काल रकम भी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button