#World Ocean Day : क्यों मनाया जाता है क्या है अबकी बार विश्व महासागर का थीम !

महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना कहा जाता है , जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ-साथ भोजन और दवा का एक प्रमुख स्रोत है.

दुनियाभर में 08 जून यानी आज विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है | इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थतिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग,और मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

विश्व महासागर दिवस का इतिहास

महासागर दिवस पहली बार 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में प्रस्तावित किया गया था । हालांकि 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘विश्व महासागर दिवस’ ​​के रूप में नामित किया जाएगा। इसके बाद पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में ‘हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी’ विषय के साथ मनाया गया था।

एक महत्वपूर्ण हिस्सा है महासागर

जैसा की हम सभी जानते है की पृथ्वी को नीला ग्रह कहकर भी बुलाया जाता है। पृथ्वी के 71 प्रतिशत भाग में पानी फैला हुआ है.| यही वजह है  कि महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना कहा जाता है । क्यूंकि ये जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ-साथ भोजन और दवा का एक प्रमुख स्रोत है।

क्या है उद्देश्य

विश्व महासागर दिवस को मनाने का उद्देश्य महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव के बारे में जनता को शिक्षित , सूचित करना और नागरिकों को एक विश्वव्यापी आंदोलन विकसित करना और दुनिया के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को एकजुट करना और महासागर को सुरक्षित रखना है।

क्या है विश्व महासागर दिवस 2022 थीम

महासागर दिवस के लिए हर वर्ष एक थीम भी जारी किया जाता है. इस वर्ष का थीम यानी 2022 की थीम- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button