” एक महिला अच्छी तरह से जानती है की उसे क्या पहनना है क्या नही ” : प्रियंका गाँधी

क्या उसका लाभ जनता उनको ईवीएम मशीन से देगी ? ये देखने वाली बात होगी।

त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( election ) के मतदान में 24 घंटे से भी कम समय बचा हुआ है। लेकिन चुनावी बिसातें बिछाने का दौर अभी भी थमा नहीं है। आज कांग्रेस पार्टी ने अपना तीसरा घोषणा पत्र जारी किया है।

मुद्दों की बात करनी चाहिए

घोषणा पत्र को ” उन्नति विधान ” का नाम देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की चुनाव के समय हमे विकास की बात करनी चाहिए, मुद्दों की बात करनी चाहिए।

महिला अच्छी तरह से जानती है

तो वहीँ देश में मचे हिजाब पर धमासान पर उन्होंने कहा की ये तय करना का अधिकार किसी के पास नहीं है की महिलाओं को क्या पहनना है और क्या नहीं। एक महिला ये अच्छी तरह से जानती है की उसे क्या पहनना है और क्या नही।

मोदी सरकार की नीतियों की वजह से

इसके बाद प्रियंका ने भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों का हितैषी होने का आरोप लगाते हुए बागपत की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा की मोदी सरकार की नीतियों की वजह से ही छोटे उद्योगपतियों को ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है।

काम जमीनी स्तर से किया

खैर एक बात तो साफ है की उत्तर प्रदेश विधानसभा के मतदान से पहले प्रियंका गाँधी ने जिस तरीके से सूबे के लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दों को सरकार तक पहुँचाने का काम जमीनी स्तर से किया है। क्या उसका लाभ जनता उनको ईवीएम मशीन से देगी ? ये देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button