VIRAL: पाकिस्तान के लोग आखिर क्यों भड़के अपनी ही आर्मी पर, देखे वायरल वीडियो !
पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण हड़कंप मचा हुआ हैं। उसी बीच पाकिस्तानी आर्मी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।
इन दिनों पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण हड़कंप मचा हुआ हैं। उसी बीच पाकिस्तानी आर्मी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। जिसमे रोज वहां कि आर्मी के खिलाफ नारे लगाते हुए नज़र आ रहे है। आपको बता दें इन दिनों बाढ़ की कहर की वजह से पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा की गई है।
سندھ میں فوج سیلاب متاثریں کی مدد کے نام پر ڈرامہ بازی کرنے اور فوٹو نکال کر میڈیا میں یہ تاثر دینے کی کوشش کرے گی کے فوج سندھی قوم کی مدد کر رہی ہے جہاں بھی فوج اس طرح کی ڈرامہ بازی کرنے آئے سندھ کے لوگ ان کو جوتے مار کر وہاں سے بھگائیں. pic.twitter.com/XvEkq7kGvY
— Shafi Burfat (@shafiburfat) August 27, 2022
आखिर वायरल वीडियो में क्यों गुस्से में नज़र आए लोग ?
पाकिस्तान में बाढ़ के बिगड़ते हालत के कारण अब तक वहां 300 बच्चों सहित कम से कम 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच पकिस्तान के सिंध प्रांत से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमे स्थानीय लोग अपने ही देश की सेना पर भड़के और उनको भगाते हुए नज़र आ रहे है। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शख्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सिंध में सेना बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के नाम पर नाटक करने लगी और सिर्फ फोटो खींचकर मीडिया में डालने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान वहां लोग भड़क गए और सेना को भगा दिया।
‘फ़ौज को मारो’ के लगाए नारे
सोशल प्लेटफ्रॉम पर वायरल इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि लोग सेना से इस कदर नाराज है की वहां की परेशान जनता फौज को मारो के नारे लगाते हुए नज़र आ रही है साथ ही वीडियो में साफ़ दिख दिख रहा है कि गुस्साए लोगो के खौफ से वहां के सेना के जवानों को वापस जाना पड़ा। वीडियो देख कई लोग यह भी कह रहे है कि यह कितनी शर्म की बात है की वहां की आर्मी इस मुश्किल समय में भी कोई काम नहीं कर रही हैं। आपको बताते चले कि पाकिस्तान में बाढ़ के कारण स्थिति पैदा हुई है जिससे तीन करोड़ तीस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही वहां हालत इतने ख़राब हैं कि लोग खाने के लिए तरस रहे हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।