BIHAR: आखिर क्यों मिले राजद प्रमुख लालू यादव से हिंदी फिल्म अभिनेता मनोज बाजपाई ?
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी ने शनिवार को पटना में बीमार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी ने शनिवार को पटना में बीमार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसकी जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी ने अपने पटना स्थित आवास पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “बिहार की धरती के पुत्र, हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता पद्मश्री @BajpayeeManoj जी निवास पर पहुंचे और पिता श्री @laluprasadrjd जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।”
बिहार की माटी के लाल,हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता पद्मश्री @BajpayeeManoj जी आवास पर मिलने पहुँचे और पिता श्री @laluprasadrjd जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की।
इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है। pic.twitter.com/CMPwwJ624t
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 17, 2022
लालू इलाज के लिए सिंगापुर रवाना होने वाले है।
लम्बे समय से बीमार चल रहे लालू यादव अगले हफ्ते रांची सीबीआई की विशेष अदालत की अनुमति के बाद इलाज के लिए सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं। जिसके पहले उनसे मिलने आए मनोज वाजपेयी को तेजस्वी यादव द्वारा शेयर किये गए पोस्ट में देखा जा सकता हैं।
बिहार के जन्मे है मनोज बाजपाई
बिहार के नरकटियागंज के रहने वाले मनोज बाजपेयी अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई बेतिया के केआर हाई स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली शिफ्ट हो गए। लालू से मिलने आए मनोज बाजपेयी ने राबड़ी आवास में चल रहे गौशाला को भी देखा। साथ ही तेजस्वी और मनोज की बॉन्डिंग भी खूब सुर्ख़ियों में छा गयी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।