Himachal Pradesh Election Result 2022: कौन बनेगा हिमाचल प्रदेश का CM, कांग्रेस विधायकों की बैठक में होगा फैसला !

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री पर फैसला...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए कांग्रेस विधायकों की आज शुक्रवार को शिमला में बैठक होने वाली है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों में कांग्रेस (Congress) ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आकंड़ा पार कर लिया है। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य की 68 से 40 सीटों पर जीत हासिल की है।

आज की बैठक में सीएम पर होगा फैसला

इस सिलसिले में कांग्रेस विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। आपको बता दें कि इस बैठक हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

  • कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम है।
  • इस कारणवश वीरभद्र सिहं की पत्नी प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे माना ज रहा है।
  • प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी है।

मुख्य सूचना

  • इस बैठक में नई सरकार के गठन से लेकर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी चर्चा की जायेगी।
  • शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक अब पीसीसी कार्यालय में दोपहर तीन बजे तक स्थगित होने की संभावना है।
  • सीएलपी के लिए मिलने से पहले सभी नेताओं के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। 

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • गुरुवार को घोषित परिणामों में हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है।
  • ऐसे में 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने सत्ता पर 40 सीटें जीतीं हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जहां 40 सीटें जीतीं हैं।
  • वहीं भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button