Himachal Pradesh New CM: हिमाचल में सीएम कौन? विधायक दल की बैठक में हो सकता बड़ा ऐलान !
हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Legislative Assembly) में कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Legislative Assembly) में कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। आपको बता दें कि, विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। ऐसे में इस बैठक के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का एलान होने की बड़ी संभावना है।
CM के नाम पर लग सकती है मुहर
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में हर विधायक से मुलाकात की है। ऐसे में मुख्यमंत्री की दौड़ में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेरहवीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सबसे आगे हैं।
- कांग्रेस नेताओं के बीच सीएम पद लेकर खींचतान जारी है।
- हालांकि सूत्रों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
मुख्य बिंदु
- विधायक दल की बैठक में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी।
- इसकी घोषणा शाम छह बजे के आसपास हो सकती है।
- सोमवार 12 दिसंबर तक शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है।
- शपथ ग्रहण समारोह राजधानी शिमला के रिज मैदान पर होना प्रस्तावित है।
- अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
- प्रशासनिक स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी हैं।
- CM के नाम पर मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है।
Himachal Pradesh Congress chief Pratibha Virbhadra Singh, Congress leader Sukhvinder Singh Sukhu and other party leaders interact with each other ahead of the Congress Legislature Party meeting. pic.twitter.com/c7dNluIvVW
— ANI (@ANI) December 10, 2022
यह भी पढ़ें : बिना जिम गये खुद को रखें फिट, स्वस्थ रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स !
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।