निरहुआ बीजेपी के लिये ,तो बड़े भैया सपा के लिये प्रचार प्रसार करते आये नज़र !

UP की हॉट सीट आजमगढ़ में सपा से प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव हैं, तो जहाँ भाजपा ने भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्यासी बनाया है।

सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई है जहां चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है। वहीं उत्तर प्रदेश की हॉट सीट आजमगढ़ में सपा से प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव हैं, तो जहाँ भाजपा ने भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्यासी बनाया है। इस चुनाव में ज्यादा रोचक बना दिया है निरहुवा के बड़े भाई बिरहा के गायक कलाकार विजय लाल यादव ने।

विजय लाल यादव ने निरहुवा के खिलाफ किया प्रचार प्रसार

आजमगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव जहां विधानसभा मुबारकपुर क्षेत्र के सठियांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए। वहीं इस चुनाव में विजय लाल यादव अपने भाई निरहुवा के खिलाफ चुनाव प्रचार करते नज़र आये। सपा प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव के जनसमर्थन में चुनावी मंच साझा कर रहे हैं। समाजवादी गीतों के माध्यम आम जन को नाचने झूमने को मजबूर कर रहे हैं। विजय लाल यादव लगातार सपा के चुनावी मंच से मुलायम सिंह यादव और सपा की तारीफ कर रहे हैं। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button