West Bengal: ममता बनर्जी ने इस चुनाव को बताया उनकी ‘आखिरी लड़ाई’, क्या इसके बाद लेंगी रिटायरमेंट ?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के ऊपर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 2024 में भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी 'आखिरी लड़ाई' होगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के ऊपर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 2024 में भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी ‘आखिरी लड़ाई’ होगी। ममता बनर्जी एक रैली को संबोधित कर रही थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में हराना है। केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली की लड़ाई मेरी आखिरी होगी। उन्होंने वादा करते हुए कहा, मैं भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का वादा करती हूं।

भाजपा को हराना है !

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा को किसी भी कीमत पर हराना है। पश्चिम बंगाल को बचाना हमारी पहली लड़ाई है। मैं वादा करती हूं कि हम 2024 में केंद्र में भाजपा को सत्ता से हटा देंगे। अगर आप हमें डराने की कोशिश करेंगे, तो हम भी जवाब देंगे।

Related Articles

Mamata Banerjee threatens to launch probe against central government  officials in Bengal - India News

इंदिरा गांधी का किया जिक्र !

ममता बनर्जी ने 1984 में 400 से अधिक सीट जीतने के बावजूद 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चुनाव हारने का जिक्र करते हुए कहा कि हर किसी को हार का सामना करना पड़ता है। इन्दिरा गांधी दिग्गज नेता थीं, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के लगभग 300 सांसद हैं, लेकिन बिहार उनके हाथ से जा चुका है, और कुछ अन्य राज्यों में भी उनके हाथ से सत्ता जाएगी।

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee Says She Has Never Seen Such A  Cruel Government At Centre

भाजपा ने दी प्रतिक्रिया !

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सीएम ममता बनर्जी के आखिरी लड़ाई की टिप्पणी पर हैरान है। यह सोचने वाली बात है कि क्या वह लोकसभा चुनाव के बाद रिटायर हो जाएंगी। भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, उन्हें यह साफ बताना चाहिए कि क्या वह 2024 लोकसभा चुनाव के बाद रिटायरमेंट ले लेंगी? उन्होंने कहा कि यह पहले से तय है कि बीजेपी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लौटेगी।

shamik bhattacharya comments on tmc - हिन्दुस्थान समाचार

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में ममता बनर्जी की अगुवाई में TMC ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। जबकि, भाजपा 77 सीटें हासिल कर पाई थी।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button