‘ हम राहुल गाँधी को PM बनते देखना चाहते है लेकिन….’ बोल समर्थक का फूटा गुस्सा !

पिछले कई दशक से नौकरी कर रहे इन कर्मचारियों के सामने अब अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया

कांग्रेस पार्टी में आंतरिक मतभेद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक और एक के बाद एक चुनाव में कांग्रेस पार्टी (

) को करारी शिकस्त मिल रही है।

पार्टी के लिए काम कर रहे कर्मचारियों के बीच हो रहे विवाद

तो वहीं दूसरी ओर समय-समय पर पार्टी और पार्टी टीम में कार्यरत कर्मचारियों और पदाधिकारियों के बीच पैदा होने वाले मतभेद सामने आते हैं। यूपी चुनाव में जहां कांग्रेस को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा। मगर उसके बाद भी पार्टी और पार्टी के लिए काम कर रहे कर्मचारियों के बीच हो रहे विवाद लगातार सामने आ रहे हैं।

कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए काम से निकाल दिया गया

कांग्रेस मुख्यालय पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी अचानक हड़ताल पर चले गए। दरअसल इन कर्मचारियों में से 5 कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए काम से निकाल दिया गया है। कर्मचारी मुख्य भवन में बैठकर धरना दे रहे हैं।

रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया

कर्मचारियों का कहना है प्रदेश के कुछ नेताओं ने जबरदस्ती इन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पिछले कई दशक से नौकरी कर रहे इन कर्मचारियों के सामने अब अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।

खत्म कराने में अहम भूमिका निभा रहे

इस मुद्दे पर कांग्रेस का कोई भी नेता बोलने के लिए तैयार नहीं है। वहीं दूसरी तरफ धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना है प्रदेश के कई नेता उत्तर प्रदेश में ना सिर्फ कर्मचारियों की नौकरी खा रहे हैं। बल्कि कांग्रेस को भी खत्म कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button