मणिपुर की राजधानी इंफाल में छिड़ी फिर से हिंसा !

इस झड़प में ज्यादा से ज्यादा लोग घायल हुए है। और साथ ही पुलिस कर्मी भी इस झड़प को पूरी तरह रोकने की कोशिश कर रही है  इंफाल और आसपास की घाटी में हिंसा भड़कने की वजह कुछ गिरफ्तारियां है।

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है साथ ही मणिपुर में रह रहे स्थानीय लोग भी इस बात से काफी परेशान हो गए है मणिपुर की राजधानी इंफाल में कुछ हिस्सों पर एक बार फिर से गोलीबारी शुरू हो गयी है। अमला प्रशाशन भी इस वक्त वह मौजूद है और पुलिस से भी लोग पन्गा लेने को तैयार दिख रहे है। ऐसे में पुलिस लाठी चार्ज भी कर रही है और साथ ही आँसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे है इस झड़प में ज्यादा से ज्यादा लोग घायल हुए है। और साथ ही पुलिस कर्मी भी इस झड़प को पूरी तरह रोकने की कोशिश कर रही है  इंफाल और आसपास की घाटी में हिंसा भड़कने की वजह कुछ गिरफ्तारियां है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ बवाल, पुलिस  ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़े

पुलिस लाठी चार्ज भी कर रही है

16 सितंबर को सुरक्षा बलों की वर्दी में और अत्याधुनिक हथियारों के साथ पकड़े गए पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद से स्थिति बिगड़ने लगी है। इसके चलते घाटी के इलाकों में व्यापक विरोध और प्रदर्शन हुए। हिरासत में लिए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने मंगलवार से घाटी में 48 घंटे का लॉकडाउन कर दिया। सोमवार को अनौपचारिक हड़ताल थी।

Manipur में फिर भड़की हिंसा : 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ बवाल, पुलिस  ने किया लाठीचार्ज, छोड़ी आंसू गैस

इलाकों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए

गुरुवार दोपहर, महिला प्रदर्शनकारियों ने हिरासत में लिए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए पांच घाटी जिलों के पुलिस स्टेशनों तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि यदि उनको रिहा नहीं किया गया तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। तमाम जगहों पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच के बीच टकराव भी हुए। छह स्थानीय क्लबों और मीरा पैबिस के आह्वान पर हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए। इन लोगों ने इंफाल पूर्व में पोरोम्पैट पुलिस स्टेशन और इंफाल पश्चिम जिले में सिंगजामेई पुलिस स्टेशन और क्वाकीथेल पुलिस चौकी में घुसने की कोशिश की।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button