Vijay Sethupathi On Shah Rukh Khan: विजय सेतुपति ने बताया, कैसा रहा शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव ?
विजय सेतुपति साउथ सिनेमा के बेहतरीन सितारों में से एक हैं। विजय ने कई फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवाया है।

विजय सेतुपति साउथ सिनेमा के बेहतरीन सितारों में से एक हैं। विजय ने कई फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवाया है। दिलचस्प बात यह है कि अब विजय सेतुपति शाहरुख खान की फिल्म जवाब में नजर आएंगे, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। अब विजय सेतुपति ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।
विजय सेतुपति ने शेयर किया अनुभव
विजय सेतुपति शाहरुख खान की फिल्म जवान में विलेन के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को बताया। विजय सेतुपति ने कहा, ‘वह बहुत अच्छे थे। यह एक महान अनुभव था। मैं पहले दिन थोड़ा नर्वस था क्योंकि वह बहुत बड़े कलाकार हैं, लेकिन उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। उस दिन उनका कोई सीन नहीं था, लेकिन वह मुझे कंफर्टेबल फील कराने के लिए वहां आए थे। वह बहुत मीठी है। मैं उनसे चर्चा कर सकता हूं। वह एक जेंटलमैन हैं। मैंने वास्तव में शाहरुख सर के साथ अच्छा समय बिताया।
इस दिन रिलीज होगी ‘जवान’
एटली के डायरेक्शन में बन रही ‘जवान’ एक एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान और विजय सेतुपति के अलावा नयनतारा, सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। इसके अलावा सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। चर्चा है कि इसमें दीपिका पादुकोण भी कैमियो कर सकती हैं। पिछले साल जवान से शाहरुख खान का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था जिसमें वह अलग अंदाज में नजर आ रहे थे।
शाहिद कपूर की सीरीज में नजर आएंगे …..
बता दें कि विजय सेतुपति वेब सीरीज इन दिनों फेक को लेकर सुर्खियों में है। इसमें वह शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में विजेता सेतुपति टास्क फोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि शाहिद कपूर एक अपराधी सनी की भूमिका निभा रहे हैं, जो नकली नोट छापने जैसा अवैध काम करता है। शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज़ फ़र्ज़ी 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।