Trending

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पैरोल पर बाहर आए राम रहीम का तलवार से केक काटने का वीडियो !

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम तलवार से केक काटकर आजादी का जश्न मनाते नजर आए। राम रहीम फिलहाल पैरोल पर बहार आया हुआ है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम तलवार से केक काटकर आजादी का जश्न मनाते नजर आए। राम रहीम फिलहाल पैरोल पर बहार आया हुआ है। बलात्कार और हत्या के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे सिरसा-डेरा प्रमुख शनिवार को हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए और उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने बरनावा आश्रम पहुंचे।

एक कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है राम रहीम

राम रहीम द्वारा केक के साथ सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोर्ट से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम शनिवार को बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम पहुंचा।अपनी जमानत अर्जी में राम रहीम ने कहा था कि वह 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है यह दूसरी बार है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है।

राम रहीम ने सोमवार को स्वच्छता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया

इससे पहले राम रहीम अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर रिहा हुआ था। हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भी उन्हें पैरोल दी गई थी। राम रहीम ने सोमवार को हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में कई स्थानों पर अपने संप्रदाय के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित एक मेगा स्वच्छता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित हरियाणा के कुछ वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी भाग लिया।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button