# उपराष्ट्रपति शपथ : किसान पुत्र आज से बढ़ाएंगे कुर्सी की शान !

जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी थे और उन्होंने 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था

जगदीप धनखड़ आज रात 11.45 बजे राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी।

विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था

शपथ ग्रहण समारोह से पहले जगदीप धनखड़ ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी थे और उन्होंने 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था।

छह उप-राष्ट्रपति चुनावों में सबसे अधिक

इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को 528 और मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले थे। उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कुल 725 वोट पड़े थे। इनमें से 710 वोट वैध थे। तो वहीं 15 मत वैध नहीं पाए गए। धनखड़ को 74.36 फीसदी वोट मिले। धनखड़ की जीत का अंतर 1997 के बाद से पिछले छह उप-राष्ट्रपति चुनावों में सबसे अधिक है।

पिता गोकुलचंद्र धनखड़ किसान थे

राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद पर थे। भाजपा द्वारा मनोनीत किए जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। पेशे से वकील धनखड़ एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता गोकुलचंद्र धनखड़ किसान थे।

सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यास करने का अनुभव

1990 में, धनखड़ को राजस्थान उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में पदोन्नत किया गया था। 71 वर्षीय धनखड़ को राजस्थान उच्च न्यायालय और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यास करने का अनुभव है। 1988 तक वे देश के प्रमुख वकीलों में से एक बन गए थे।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button