शून्य में समाए सपा के दिग्गज नेता ” अहमद हसन “

सुबह लगभग 11:40 पर अहमद हसन ने लोहिया संस्थान में ली आखिरी सांस, पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास अंबेडकर नगर ले जाया जाएगा

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अहमद हसन का निधन हो गया है। लोहिया संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट में 5 दिन पहले भर्ती किए गये थे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार को राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। वह सपा के कद्दावर नेता थे।

बाईट : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके थे। मूलतः अंबेडकर नगर के रहने वाले अहमद हसन लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। अहमद हसन का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा था। जहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली, हसन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

 

बाइट : डॉक्टर एसएनएस यादव, सपा नेता

शनिवार की सुबह लगभग 11:40 पर अहमद हसन ने लोहिया संस्थान में आखिरी सांस ली। अहमद के पार्थिव शरीर ( dead body ) को उनके पैतृक आवास अंबेडकर नगर ले जाया जाएगा।

बाइट : मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मुस्लिम धर्म गुरु

अहमद हसन के पार्थिव शरीर को पहले उनके आवास नेहरू एंक्लेव पर लाया जाएगा।

रिपोर्टर : मोहम्मद कलीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button