Uttar Pradesh: सीएम योगी ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, अर्पित की अपनी श्रद्धांजलि !

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर यूपी सरकार ने उन्हें याद किया। इसके साथ ही लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर यूपी सरकार ने उन्हें याद किया। इसके साथ ही लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम योगी ने कहा, “यूपी उस समय एक संक्रमण के दौर से गुजर रहा था। पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों के कारण दंगे हो रहे थे। कल्याण सिंह ने उन स्थितियों में प्रदेश की बागडोर संभाली थी। उन्ही की सुशासन नीतियों से आज हम कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।”

सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि !

सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा इस नवनिर्मित कैंसर इंस्टीट्यूट में स्थापित हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्थान का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर ही रखा है। इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सीएम योगी ने इस अवसर पर कल्याण सिंह को युग पुरुष भी बताया। उन्होंने कहा, आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पहली प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रदेश के कई जिलों में भी आज ही उनकी प्रतिमा स्थापित हुई है।

Related Articles

योगी आदित्यनाथ ने कहा, जब सुशासन की बात आती है तो आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार बाबूजी (कल्याण सिंह) की सरकार थी, जिसने जो कहा वो करके दिखाया। अपनी सांस्कृतिक आध्यात्मिक विरासत को अक्षुण्ण रखा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2024 चुनावों से पहले कल्याण सिंह की प्रतिमा  का अनावरण किया, जिसमें बीजेपी की नजर लोध मतदाताओं पर है।

योगी ने कैंसर संस्थान की करी बात !

कैंसर संस्थान के बारे में सीएम योगी ने बात करते हुए कहा कि यह प्रदेश का पहला कैंसर इंस्टिट्यूट है, जो 734 बेड्स का है। इसको हम 12 सौ बेड तक बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। सरकार का सौभाग्य है कि इस कैंसर संस्थान का नामकरण बाबूजी के नाम पर हुआ। यह संस्थान बाबूजी के नाम के स्वरूप प्रदेश के कल्याण में कारक बनेगा। इस कैंसर संस्थान को देश के उत्कृष्ट इंस्टिट्यूट में शामिल करने के प्रयास किया जयेगा ।

Lucknow: डॉक्टर-संसाधनों की कमी से जूझ रहा 900 करोड़ में बना कल्याण सिंह  कैंसर संस्थान, सिर्फ 75 मरीज भर्ती - kalyan singh super speciality cancer  institute and hospital faces ...

कल्याण सिंह दो बार बने थे यूपी के सीएम !

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह का 89 वर्ष की आयु में 21 अगस्त 2021 को निधन हो गया था। राम मंदिर आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार बनाने में उनका बड़ा योगदान था। साथ ही, उन्हें दो बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी चुना गया था।

Kalyan Singh 1st Death Anniversarty Famously Called Babuji Know About His  Life political journey aligarh pcup | Kalyan Singh 1st Death Anniversarty: कल्याण  सिंह ने राम के लिए कुर्बान कर दी CM

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button