Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में फहराया तिरंगा, बोले- संविधान पर काम करते रहे हैं समाजवादी !

स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में तिरंगा फहराया।

स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

देश के आगे हैं कई चुनौतियां !

अखिलेश यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां सारा देश स्वतंत्रता दिवस मना है वहीं इसके सामने चुनौतियां भी हैं। देश के आगे महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याएं हैं। लेकिन सत्ता में बैठी सरकारें अपने हित के लिए इन विषयों पर ध्यान देने के बजाय हिंदू-मुसलमान को बांटने का काम कर रही हैं। लोगों को उनकी मंशा से सावधान रहना चाहिए। आज जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हो गई है।

Related Articles

Image

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना !

अखिलेश यादव ने  भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लाल किले पर खड़े होकर संकल्प लेते हैं वे उसे पूरा करने की भी कोशिश करें। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग जाति और धर्म के आधार पर वोटों की राजनीति कर रहे हैं। इससे वे देश को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “आओ हम सब मिलकर एक ऐसी आज़ादी का जश्न मनाएं जिसमें हम सौहार्द, बराबरी, खुशहाली का परचम लहराएं।”

SP Chief Akhilesh Yadav to Start Tiranga Campaign with Padayatra from  Kannauj, Meet Families of Freedom Fighters

अखिलेश बोले- संविधान पर काम करते रहे हैं समाजवादी !

राजस्थान में दलित युवक की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि जाति और छुआछुत ने समाज को पीछे ले जाने का काम किया है। सभी को संविधान को ध्यान रखकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस और गठतंत्र दिवस को हर्षोउल्लास से मनाने का काम किया है। अखिलेश ने कहा कि हमें संविधान मिला है, उस संविधान पर देश कैसे चले उस पर समाजवादी लोग हमेशा काम करते रहे हैं। आज पानी नहीं बरस रहा है सूखे की स्थिति है। वहीं पर्यावरण कैसे सुरक्षित हो इस दिशा में भी काम होना चाहिए।

 

Image
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button