आदिपुरुष के बाद बाॅलीवुड में हंगामा, KGF के रॉकी भाई ने इस फिल्म का रोल ठुकराया मच गया हाहाकार !
केजीएफ के सुपरस्टार यश को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म में रावण का रोल ऑफर किया गया था। अब यश ने अफसोस के साथ इस रोल को करने से इनकार कर दिया है।

केजीएफ के सुपरस्टार यश को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म में रावण का रोल ऑफर किया गया था। अब यश ने अफसोस के साथ इस रोल को करने से इनकार कर दिया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, यश इसे करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे। राम की भूमिका निभाने की तुलना में रावण की भूमिका निभाना उनके लिए अधिक मुश्किल है। चूंकि रणबीर कपूर को राम का किरदार निभाने के लिए चुना गया है, इसलिए यश इसे करने के लिए और भी एक्साइटेड थे।
फैंस की भावनाओं का रखना होगा ध्यान
इस बीच यज्ञ की टीम ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें ये नहीं करना चाहिए। उन्होंने महसूस किया कि उनके फैंस यश को एक निगेटिव रोल निभाते हुए देखकर खुश नहीं होंगे, भले ही वह रावण जैसे शक्तिशाली विरोधी की भूमिका ही क्यों न हो। पहले एक बातचीत में यश ने कहा था, मुझे अपने फैंस की भावनाओं के बारे में बहुत सावधान रहना होगा। वे बहुत भावुक हैं और जब मैं उनकी इच्छा के विरुद्ध जाता हूं तो वे इस पर रिएक्ट करते हैं।’
भगवान राम की भूमिका निभाएंगे रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया और तभी फैंस ने महसूस किया कि यह सिर्फ उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ही नहीं है जो जादू चलाती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री फिर से रामायण पर फिल्म बनाने के लिए तैयार है। इस बार रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। और तभी यह बात सामने आई है कि फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए आलिया के अलावा किसी और को नहीं लिया गया है।
यश ने रावण बनने से किया इनकार
इससे पहले, अफवाहें फैली हुई थीं कि दीपिका पादुकोण को सीता के रूप में लिया जाएगा। फिल्म पूरी तरह से ट्रैक पर है और जाहिर तौर पर लीड फाइनल किए जा रहे हैं। जहां रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, वहीं आलिया भट्ट को कथित तौर पर सीता की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। रावण की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है। यश ने तो रावण बनने से इनकार कर दिया है। फिल्म दिसंबर से फ्लोर पर जाएगी।
इतिहास रचने के लिए तैयार है ये जोड़ी
आपको बता दें कि नितेश तिवारी अपनी रामायण को किसी मास्टरपीस की तरह तैयार करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने महाकाव्य की कहानी को पर्दे पर ग्रैंड बनाने के लिए वीएफएक्स पर खास जोर दिया है। नमित मल्होत्रा की वीएफएक्स कंपनी श्डबल निगेटिवश् 7 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी है। इंटरस्टेलर से लेकर टेनेट और श्ड्यून जैसी फिल्म के लिए वीएफएक्स डिजाइन करने वाली नमित की कंपनी ने ही ब्रह्मास्त्र के विजुअल इफेक्ट्स डिजाइन किए थे।
नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की यह जोड़ी पर्दे पर इतिहास रचने की तैयारी में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर फिल्म से जुड़े लोगों ने यश के फिल्म नहीं करने की खबरों को अफवाह बताया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस ओर कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बताया जाता है कि रामायण में यश की कास्टिंग लगभग तय है! अब इसमें कितनी सच्चाई है ये आने वाला समय बताएगा कि क्या साउथ के सुल्तान यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे या नहीं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।