UP Politics: सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- ‘यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (SP) दफ्तर के बाहर शनिवार सुबह लगा एक पोस्टर खबरों में है। पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (SP) दफ्तर के बाहर शनिवार सुबह लगा एक पोस्टर खबरों में है। पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर है। जिसमे लिखा है कि ‘यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार।’ समाजवादी पार्टी के दफ्तर की दीवार पर लगे इस पोस्टर को सपा नेता आईपी सिंह ने लगवाया है।

मोदी सरकार के खिलाफ निकला मोर्चा !

सपा नेता आईपी सिंह ने कहा, यूपी और बिहार देश की दशा और दिशा तय करते हैं। बड़ी आबादी वाले ये दोनों राज्य सियासी नजरिए से सबसे जागरूक प्रदेश हैं। आज देश में विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह मोर्चा मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देगा। उन्होंने कहा इस बार का चुनाव मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए है। सभी विपक्षी दलों को साथ मिलकर इन्हें सत्ता से बेदखल करना होगा।

Related Articles

भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता आईपी सिंह सपा में शामिल | News Track in Hindi

नीतीश ने मुलायम और अखिलेश से की थी मुलाकात !

बता दें कि 7 सितंबर को नीतीश कुमार ने दिल्ली में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश से मुलाकात की थी। तब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अखिलेश यूपी का नेतृत्व करेंगे। 7 नवंबर को बिहार के नीतीश कुमार मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव को देखने पहुंचे थे। शाम 6 बजे नीतीश कुमार मेदांता पहुंचे। उससे पहले ही अखिलेश यादव भी मेदांता पहुंच चुके थे। अस्पताल में ही नीतीश और अखिलेश यादव में बातचीत हुई। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, मुलायम की तबीयत खराब थी। इसलिए वह उन्हें देखने आए थे। हम लोगों का लक्ष्य तो एक ही है, सबको मिलकर आगे बढ़ना है।

Political meaning of Bihar CM Nitish Kumar meeting with Mulayam Singh Yadav and Akhilesh Yadav - UP Politics: नीतीश के लिए मुलायम अखिलेश, समझिये तीनों नेताओं की छोटी सी मुलाकात के सियासी

नीतीश के पीएम बनाए जाने का हो रहा दावा !

सीएम नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के बाद से ही 2024 में विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। इस बीच एक सितंबर को पटना में JDU ने नए पोस्टर जारी किए। पोस्टर पर लिखा था, आश्वासन नहीं, सुशासन प्रदेश में देखा, देश में दिखेगा और जुमला नहीं, हकीकत। पटना में JDU कार्यालय में इन पोस्टरों के बाद सियासी गलियारों में नीतीश की 2024 में विपक्ष का PM उम्मीदवार होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Neither claimant nor desirous for PM's post, time for united opposition: Nitish Kumar

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button