UP Politics: भूपेंद्र चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह की लेंगे जगह !

उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर कर दी है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर कर दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी की गयी एक चिट्ठी में गुरुवार को इस नाम का एलान किया गया। पार्टी ने प्रदेश की कमान भूपेंद्र सिंह चौधरी के हाथों में थमाई है।

भूपेंद्र चौधरी को दूसरी बार बनाया गया मंत्री !

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद योगी सरकार में भूपेंद्र चौधरी को दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई है। भूपेंद्र चौधरी के नए अध्यक्ष बनने की आशंका बुधवार को उसी समय से जताई जा रही थी, जब वह आजमगढ़ में अचानक अपना कार्यक्रम छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे।

UP BJP Chief : Bhupendra Choudhary ahead in Race, Minister in Yogi Adityanath Government | Bhupendra Chaudhry: भूपेंद्र चौधरी यूपी BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बने, जेपी नड्डा ने किया ऐलान |

पश्चिम यूपी में भूपेंद्र की है अच्छी पकड !

पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट को जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के ही रहने वाले हैं। योगी की पिछली सरकार में भी भूपेंद्र चौधरी को मंत्री बनाया गया था। उस समय भूपेंद्र चौधरी पंचायती राज्य मंत्री थे। पश्चिमी यूपी में भूपेंद्र सिंह की अच्छी पाकड है। उनकी पकड़ का ही नतीजा है कि पश्चिमी यूपी मे किसान आंदोलन के बाद भी भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई थी।

Bhupendra Chaudhary may become the President of UP BJP met JP Nadda yesterday may be announced today - India Hindi News - भूपेंद्र चौधरी बन सकते हैं यूपी बीजेपी के अध्यक्ष, अमित

स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे भूपेंद्र चौधरी !

यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भूपेंद्र सिंह चौधरी, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे। 16 जुलाई को स्वतंत्र देव सिंह ने अपना तीन सालों का कार्यकाल पूरा कर लिया था। जिसके बाद यह भी चर्चा चली थी की स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

आजमगढ़ से अचानक दिल्ली पहुंचे, वेस्ट यूपी के बड़े जाट नेता; वहां इस जाति का 25 सीटों पर असर | Bhupendra Chaudhary was suddenly called to Delhi from Azamgarh, the final will

आपको बता दें कि भूपेंद्र चौधरी 1999 में मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा के चुनाव में खड़े हुए थे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा ने भूपेंद्र चौधरी पर भरोसा रखा, और इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button