उम्रकैद की सजा काट रहे उन्नाव रेप केस के आरोपी ‘कुलदीप सिंह सेंगर’ को मिली जमानत…
उन्नाव रेप केस के आरोपी और बीजेपी के पूर्व उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिलने की खबर सामने आ रही है।

उन्नाव रेप केस के आरोपी और बीजेपी के पूर्व उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिलने की खबर सामने आ रही है। साल 2017 में उसे उन्नाव में एक महिला से रेप के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
क्या है जमानत के पीछे का कारण
उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को सोमवार को अंतरिम जमानत दे दी गई। जमानत के पीछे की वजह की बात करे तो कुलदीप सिंह सेंगर के पिता ने अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसके चलते हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को 27 जनवरी से 10 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।
कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी की अगले महीने है शादी
कुलदीप सिंह सेंगर इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और उसने उम्रकैद की सजा के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील दायर की है। उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी की अगले महीने शादी है। वहीं उन्नाव रपे कांड की बात करे तो साल 2017 में कुलदीप सिंह सेंगर पर जिस लड़की से रेप का आरोप लगा था उस पीड़िता की साल 2019 में रायबरेली जाते वक्त एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।