त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद, कही ये बात …

केंद्रीय मंत्री और BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने कहा, "बिप्लब देब के नेतृत्व में पिछले 4 वर्षों में राज्य में बहुत विकास हुआ है

त्रिपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इस्तीफा दे दिया हैं। बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही त्रिपुरा में नए सीएम के लिए चुनाव होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े अगरतला पहुंचे हैं। वही आज रात 8 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर फैसला किया जा सकता हैं। इस्तीफे पर बात करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि, भाजपा चाहती है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें।

बिप्लब देब ने कहा :
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने कहा, “बिप्लब देब के नेतृत्व में पिछले 4 वर्षों में राज्य में बहुत विकास हुआ है। आज उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।” देब ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। वह नई दिल्ली गए और पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी के मामलों पर चर्चा के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बता दें, बीजेपी की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह की खबरें आ रही हैं। सूत्रों ने बताया कि त्रिपुरा के तत्कालीन शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा के अंतरिम में कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button