Rocky and Rani Ki Love Story Trailer: आलिया-रणवीर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर रिलीज, पर्दे पर दिखेगी नई प्रेम कहानी !
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म से करण 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी हैं।
कैसा है ट्रेलर
करण जौहर एक बार फिर नई प्रेम कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर आपको बॉलीवुड स्टाइल का रोमांस देखने को मिलेगा। कॉमेडी, रोमांस, इमोशन, स्टाइल से भरपूर ये ट्रेलर एंटरटेनमेंट का फुल डोज है।
रणवीर और आलिया की प्रेम कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि रणवीर और आलिया की प्रेम कहानी कैसे आगे बढ़ती है। हालाँकि, उनके परिवार बहुत अलग होने के कारण, दोनों ने फैसला किया कि रानी तीन महीने के लिए रॉकी के घर पर रहेगी और रॉकी रानी के घर पर। इस दौरान दोनों के परिवार वाले उनके रिश्ते को तोड़ने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर के अंत में दोनों ब्रेकअप करते नजर आते हैं।
https://www.instagram.com/reel/CuQ-sEpKvpB/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
नया पोस्टर सोमवार को किया गया जारी
सोमवार को आलिया, रणवीर और करण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा। जब से ये अनाउंसमेंट हुई है तभी से फैंस इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। दर्शक इस रोमांटिक ड्रामा को देखने के लिए उत्सुक हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ये गाना
कुछ समय पहले फिल्म का गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हुआ था, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को लेकर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह बीच पर इस गाने पर लिपसिंक करती नजर आ रही थीं। आलिया ने यह गाना अपनी बेटी राहा को जन्म देने के बाद शूट किया था।
फिल्म कब रिलीज होगी
फिल्म का निर्माण वायाकॉम 18 और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी.
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।