Tiranga Abhiyan: केजरीवाल ने की जनता से अपील, बोले- 14 अगस्त को साथ गाएंगे राष्ट्रगान !

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार हम सब मिलकर तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्रगान गाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार हम सब मिलकर तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्रगान गाएंगे। केजरीवल सरकार स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए दिल्ली में 100 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित करेगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बड़े स्तर पर तिरंगे बांटे जाएंगे, इसके लिए दिल्ली सरकार ने 25 लाख तिरंगे खरीदे हैं।

बांटे जायेंगे 25 लाख तिरंगे !

अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर 25 लाख तिरंगे बांटेगी। स्कूलों के बच्चों और गली-चौराहे पर लोगों को तिरंगे बांटे जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 अगस्त को शाम 5 बजे हम सब तिरंगा लेकर एक साथ मिलकर राष्ट्रगान जाएंगे, और हम सभी भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और नंबर-1 राष्ट्र बनाने का प्रण लेंगे।

Related Articles

उन्होंने आगे कहा, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमें याद रखना है, जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं, हर भारतीय को अच्छा इलाज नहीं, हर घर को बिजली नहीं, हर महिला को सुरक्षा नहीं और हर बेरोजगार को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक भारत दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र नहीं बन सकता।

100 जगहों पर आयोजित होगा कार्यक्रम !

CM केजरीवाल ने कहा कि इसको लेकर दिल्ली में हम बहुत बड़े स्तर पर आयोजन करेंगे। 100 से ज्यादा जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो खुद तिरंगा का इंतजाम कर सकते हैं, हाथ से बना सकते हैं या खरीद सकते हैं, वह कर लें। सरकारी स्कूल में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा, ताकि वह अपने घर ले जाकर अपने परिवार के साथ हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गा सके और घर में तिरंगा लगा सके।

Azadi Ka Amrit Mahotsav: Govt to soon launch nationwide campaign 'Har Ghar  Tiranga' to inspire people to hoist national flag

ख़बरों के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली सरकार का ‘सबसे बड़ा तिरंगा’ कार्यक्रम होना था। लेकिन इस कार्यक्रम को बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया। यह कार्यक्रम बुराड़ी ग्राउंड में आयोजित होना था परन्तु वहां बारिश और जलभराव के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button