CU MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले में तीन लोग हुए अरेस्ट, अभी और कितने खुलेंगे नए राज ?

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) की 60 छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल होने के गुनाह में अब तक पुलिस कुल 3  लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) की 60 छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल होने के गुनाह में अब तक पुलिस कुल 3  लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सबसे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। जो कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में mba कर रही है। वीडियो बनने वाली लड़की शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है

मामले में सामने आए नए पहलु

अप्पत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन किया। मालमे में आरोपी लड़की को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूलते हुए एक और लड़के के बारे में बताया। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया है। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू का रहने वाला है। हिमाचल पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तक मिली जानकारियों के अनुसार आरोपी लड़की दोनों लड़को को पहले से जानती थी।

यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन

रविवार शाम यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया था। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा लोहे का गेट फांदकर प्रदर्शन में शामिल होने गईं। साथ ही कॉलेज स्टूडेंट्स के वॉट्सऐप ग्रुप पर एक मैसेजे भी सर्कुलेट हो रहा है। इसमें लिखा गया है- कहीं से पता चला है कि देर रात तक मीडिया के चले जाने के बाद पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज कर सकती है। सभी अपना ध्यान रखें और ये मैसेज सबको शेयर कर दें, ताकि किसी को कोई नुकसान न हो।


पुलिस के झूठ बोलने का आखिर क्या हो सकता है कारण

इस पूरे मामले के बीच पंजाब पुलिस का एक अजीब बयान सामने आया है कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बॉयफ्रेंड को भेजा,पर यूनिवर्सिटी की अन्य लड़कियों के अनुसार आरोपी खुद मान चुकी है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा।

कैसे पता चली सारी बातें

जिन छात्राओं के वीडियो वायरल किए, वो सभी एमबीए की स्टूडेंट हैं। आरोपी छात्रा काफी समय से वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज रही थी। यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो देखा तो मामला खुल गया। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button