सलमान खान को जान से मारने की धमकी,पनवेल फार्महाउस में घुसे दो लोग !

सलमान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर दो संदिग्ध लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। आपको बता दें, सलमान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर दो संदिग्ध लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। दोनों आरोपियों को समय रहते सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Salman Khan के फार्म हाउस से 2 शख्स गिरफ्तार, क्या था इनका इरादा?

दोनों के पास से मिले फर्जी आधार कार्ड

दोनों ने सुरक्षागार्ड्स को अपना गलत नाम बताया और दोनों खुद को सलमान खान के फैन कहने लगे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड मिले। वहीं, पनवेल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने जानकारी दी कि एक का नाम अजेश कुमार ओमप्रकाश गिल है तो दूसरे का नाम गुरुसेवक सिंह तेजसिंग सीख है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों का उद्देश्य क्या था।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Starrer Salman Khan Panvel Farm House Pics See  Here | Salman Khan Panvel Farm House: 150 एकड़ में फैला सलमान खान का पनवेल  फार्म हाउस, देखिए

बड़ा दी गई सलमान की सिक्योरिटी

पिछले साल कई बार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके चलते सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद सलमान को जेड प्लस सिक्योरिटी भी दी गई है। वहीं अब सलमान खान के फार्म हाउस पर इन दो संदिग्धों के मिलने और गिरफ्तार होने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई है। फैंस भी सलमान को लेकर चिंता में हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button